सहकार भारती की जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार की देर शाम नगर के हिंदी भवन में आयोजित हुई। बैठक में सहकार भारती की बैठक में अगामी माह में होने वाले दो दिवसीय अभ्यास वर्ग की तैयारी को लेकर रणनीति तैयार हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि सहकार भारती के अथक प्रयास से केंद्र में सहकारिता मंत्रालय प्रथक बना है गांव का विकास सहकारिता से ही संभव है। सहकार भारती इस दिशा में सतत प्रयत्नशील है। बोले कि सहकार भारती प्रदेश में एक लाख से अधिक सदस्य बनाएगी। इसीक्रम में विभाग संयोजक विजय कुमार पांडेय ने जनपद मऊ में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान विजय कुमार पांडे, राजेश शर्मा, नागेंद्र पांडे, जय प्रकाश प्रजापति, अशोक चौहान, बृजेश सिंह, सूर्यभान चौहान, मनीष राय, पवन सिंह, सूर्य बली सिंह, सूर्यभान सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।