फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में शिक्षोन्नयन जरूरी

Sat, 09 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में क्षेत्र के पहसा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शिक्षोन्नयन गोष्ठी तथा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सात सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी रहे।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि ने विरेंद्र मौर्या, कमला पांडेय, सुदर्शन सिंह यादव, महेंद्र राम, त्रिवेणी राम, प्रेमनाथ पांडेय सहित सात सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेेत्रों में शिक्षोन्नयन जरूरी है।


 शिक्षकों से शैक्षणिक  कार्यो से इतर अनेक गैर शैक्षणिक कार्यों के लिए बाध्य किया जा रहा है। जिससे शिक्षक की मूल भावना शैक्षिक कार्यों से भटक गई है। इस कार्य में अभिभावकों का सहयोग भी अपेक्षित है। शिक्षक समस्याओं के समाधान के प्रति पूर्णतया संकल्पित हूं।
विज्ञापन



इसी क्रम में वित्तविहीन माध्यमिक महासभा के प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने कहा कि अपनी समस्याओं के समूल समाधान का सबसे अच्छा मार्ग अपने उच्च सदन में अपने बीच एक सशक्त व्यक्ति को भेजना नितांत आवश्यक है। इसलिए हम सभी को इस दिशा में जागरूक रहने की आवश्यकता है।


समारोह को शिक्षक नेता सतीश सिंह, राणा प्रताप सिंह, प्रवीण राय, संगठन के जिला प्रभारी अनिल वर्मा, राजेश राय, स्वतंत्र श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर  धनंजय सिंह, शैलेंद्र पांडेय, मनोज सिं, अरविंद सिंह, दीनानाथ  शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें