फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पूजे जाएंगे देव शिल्पी

विज्ञापन
विश्वकर्मा पूजा
विज्ञापन
नगर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को विश्वकर्मा पूजा पर कल कारखानों में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चन की जाएगी। रविवार की देर शाम तक कल कारखानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर साफ सफाई का दौर चलता रहा। बाजारों में पूजा सामग्रियों के साथ ही प्रसाद आदि के लिए दुकानदार खरीददारी करते रहे। 
विज्ञापन

 
नगर क्षेत्र के औद्योगिक आस्थान, ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र,  रोडवेज, पीडब्ल्यूडी, रेलवे स्टेशन, पावर हाऊस, नगर के रेलवे कालोनी, हकीकतपुरा, बढ़ुआ गोदाम आदि स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा के  पूजा की तैयारी अंतिम दौर में  चल रही थी।  अधिकांश मोटर पार्ट्स, आटो मोबाईल्स और कल कारखानों में साफ-सफाई का कार्य जोर शोर पर था। नगर सहित ग्रामीण अंचलों मे विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को पंडालों में लाने का काम चल रहा था, जहां सोमवार को उनका विधिवत पूजन अर्चन किया जाएगा।
विज्ञापन

 भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारी को लेकर बाजारों मे भी चहल-पहल दिखी। फल, मिष्ठान सहित पूजन सामग्रियों की भी लोग खरीदारी करते देखे गए।  


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें