मऊ। जिले में बृहस्पतिवार को 1400 से ज्यादा संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में एक नगर क्षेत्र और एक ग्रामीण क्षेत्र का मरीज है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 744 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। वहीं लैब से 696 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें दो नए संक्रमित मरीज की पुष्टी हुई। जिसमें एक मरीज बढुआगोदाम और दूसरे नगर क्षेत्र का है। बताया कि वहीं दो मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह डिस्चार्ज होकर घर लौटे। नए संक्रमित मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2993 पहुंच गई। इसमें 2934 मरीज रिकवर हो चुके हैं। जबकि संक्रमण से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 20 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।