मऊ। जिले में बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में 14 संक्रमितों के मिलने पर मरीजों की संख्या 2600 हो गई है। इसमें 1019 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें दस संक्रमित मिले। इसीक्रम में आरटीपीसीआर की आई 798 रिपोर्ट में चार संक्रमित मिले हैं। उपचार के दौरान 2363 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें 33 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में 204 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में दस टीमों ने 1019 लोगों की जांच एंटीजेन से किया। इस दौरान दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। संक्रमित मरीजों में घोसी से चार, देवलास से एक, भिटिया से एक, राजापुर से एक, भुरूकुआ से एक, कुर्थीजाफरपुर से एक, अमारी खुर्द से एक, मुहम्मदपुर से एक, रेलवे कॉलोनी से एक, अछार से एक, साहुपूरा से एक मरीज मिले। इस तरह से नए मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2600 हो गई। उपचार के दौरान इसमें 2363 मरीज ठीक हो चुके है। साथ ही 33 की मौत हो चुकी है। इस तरह से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 204 है। अभी तक जिले में 77 हजार 591 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया जा चुका है। इसमें 1494 लोग संक्रमित मिले है। वहीं 50 हजार 900 लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर विधि से जांच को भेजा गया। इसमें 47 हजार 164 की रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 45 हजार 324 की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं 3 हजार 736 रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।