फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रोक के बाद भी दोहरीघाट पुल से धड़ल्ले से गुजर रहे भारी वाहन

विज्ञापन
दोहरीघाट ​स्थित पुल से गुजरते बड़े वाहन।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की ओर से गोठा बाईपास और दोहरीघाट पुल पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक के बाद भी पुल से भारी वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। इसके चलते वाहन चालक और राहगीर दहशत में जी रहे हैं।
विज्ञापन

दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी पर बने जर्जर पुल से भारी वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से गोठा बाईपास और दोहरीघाट पुल के समीप बोर्ड लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
इसके बावजूद ट्रक और अन्य बड़े वाहन लगातार पुल से गुजर रहे हैं, जिससे लोगों में डर और चिंता बढ़ती जा रही है। प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की मानें तो सरयू नदी पर बने इस पुल का निर्माण वर्ष 1972 में हुआ था।
विज्ञापन

समय के साथ पुल जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। कुछ समय पहले मरम्मत का कार्य कराया गया था, लेकिन लोक निर्माण विभाग की तरफ से रोक लगाए जाने के बाद भी भारी वाहनों के संचालन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
इस संबंध में वरिष्ठ सभासद मनोज जायसवाल, कृष्ण चंद पांडेय, पूर्व सभासद प्रकाश सोनकर, पंकज, संदीप का कहना है कि सरयू नदी पर बने जर्जर पुल पर भारी वाहनों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
इस बाबत थानाध्यक्ष दोहरीघाट संजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने का शासनादेश नहीं मिला है। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें