कोपागंज। नगर पंचायत के कस्बा स्थित चार मतदान केंद्रों का घोसी के उपजिलाधिकारी आनंद कन्नौजिया ने निरीक्षण किया। पेयजल और बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी कमियों को दूर करने कहा। उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेशदत्त मिश्र, कानूनगो, लेखपाल के साथ क़स्बा स्थित मतदान केंद्र मदरसा वासियतुल उलूम, मिस्बाउल उलुम, जामेऊल उलुम और कंपोजिट विद्यालय पर पहुंचे। बूथ पर पानी की व्यवस्था, लाइट पंखा, रास्ता आदि व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं मदरसा में डेस्क और मेज न होने को लेकर मदरसा प्रबंधक को डेस्क और मेज की जल्द व्यवस्था करने का निर्देश दिया। संवाद