मऊ। सरायलखंसी थाना केे पिपरीडीह रेलवे से कुछ दूरी पर सोमवार की सुबह गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट मेंं आनेे से युवक की मौत हो गई।
सूचना पर जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। जीआरपी के मुताबिक मृतक के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान गाजीपुर जनपद के मरदह थाना के सराय हैदरगंज कंसहरी निवासी सोनू कुमार (26) पुत्र साहब के रूप में हुई। जीआरपी की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंचे थे। संवाद