चिरैयाकोट। जिले में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने इससे निपटने की कवायद तेज कर दी है।स्वास्थ्य विभाग जिले में कोविड अस्पताल की संख्या बढ़ाने के लिए बड़े कॉलेजों या अन्य भवनों को चिहिन्त करने के लिए सर्वे कर रहा है। शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम डॉ. अंकुर लाठर ने रानीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार के साथ चिरैयाकोट कस्बे पहुंची। यहां उन्होंने रामनवल सिंह पीजी कॉलेज का मुआयना कर वहां सुविधाओं का जायजा लिया।
दरअसल जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए प्रशासन द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में दो कोविड अस्पताल एल-1 के लिए 100-100 बेड के अस्पताल बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। इस बाबत एसडीएम डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भविष्य में मरीजों को इलाज में किसी तरह की परेशानी हो उसके लिए तहसील में दो कॉलेजों को अस्पताल के रूप में चिहिन्त करने की बात कही।