घोसी। बिजली विभाग की एक उदासीनता का मामला घोसी कस्बा में देखने को मिल रहा है। जहां कस्बा में मुख्य सड़क पर स्थापित ट्रांसफार्मर के फुंकने के बाद विकल्प के लिए लगे ट्रांली ट्रांसफार्मर को छह माह बीतने के बाद भी विभाग ने हटवाया है। मुख्य सड़क मार्ग के किनारे ट्रांली पर स्थापित ट्रांसफार्मर आवागमन में परेेशानी का सबब बन रहा है। शिकायतों के बाद विभागीय अधिकारी इस समस्या को दूर करने का प्रयास नहीं कर रहे है, इससे लोगों में विभाग की इस रवैया को लेकर रोष पनप रहा है।
बताते चले कि बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए घोसी - मधुबन मार्ग पर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।जिससे करीमुद्दीनपुर तथा रेलवे क्रासिंग के आस पास के घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। करीब छह माह पूर्व ट्रांसफार्मर जलने के बाद ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने पर विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रांली पर स्थापित ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बहाल कर दिया गया।उसके बाद नियमानुसार कुछ दिनों बाद फुंके ट्रांसफार्मर की जगह नए ट्रांसफार्मर को लगाकर आपूर्ति करना था। लेकिन विभागीय अधिकारी ऐसा करना भूल गए, फलस्वरूप बीते छह माह से अधिक समय सड़क किनारे ट्राली पर स्थापित ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जा रही है। सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से लोड ट्राली के खड़े होने से आवागमन अवरुद्ध होता रहता है। समस्या के संबंध में स्थानीय निवासी सद्दाम,तनविरुलइस्लाम, राधेश्याम प्रजापति, शहाबुद्दीनने बताया कि सड़क किनारे ट्रॉली पर ट्रांसफार्मर होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है।अगल बगल के छोटे दुकानदारों के बिक्री पर भी असर पड़ रहा है।आए दिन जाम के साथ दुर्घटना होती रहती है। बावजूद भी न ही बिजली विभाग के लोगों का ध्यान जा रहा न ही नगर पंचायत ही कोइ ठोस कदम उठा रही।ऐसे में उस मार्ग से आने जाने वालों के लिये उक्त ट्रांसफार्मर किसी मुसीबत से कम नहीं है।एसडीओ राजेश प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है।सम्बंधित को जल्द हटाने का निर्देश दिया जा रहा है।