फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कटान से बचाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर निषाद नगर कटान मु​क्ति संघर्ष मोर्चा के धरना प्रदर्शन को संबो​धित करते भाकपा माले - फोटो : मानवाधिकार सहायता संघ ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग कोलेकर ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट पर निषाद नगर कटान मुक्ति संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में निषाद नगर झझवा के लोगों ने कटान से बचाने के लिए शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। साथ ही दो सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि मऊ नगर के सटे नदी पार निषाद नगर अभी तक मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। लगातार नदी के कटान से लोग परेशान हैं।
गांव वालों की सैकड़ो बीघा जमीन कटान से कट कर नदी में समा गई है। नदी का कटान अब आबादी के एकदम करीब हो रहा है। इस कटान को नहीं रोका गया तो पूरे तीन चार हजार की आबादी को विस्थापन और पलायन का शिकार होना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वहां पर वोल्डर डालकर कटान को रोका जाये। लोगों ने बिजली के खंभे लगवाने और नाली खड़ंजा बनाये जाने की मांग की। धरने को भाकपा माले इंकलाबी मजदूर केंद्र, एमसीपीआई(यू), कताई मिल पेंशनर संघ, अखिल भारतीय किसान महासभा ने का समर्थन रहा। धरना प्रदर्शन में मुख्य रुप से रामजी सिंह, राम प्रवेश यादव, शिवनारायण, देवेंदर सिंह, श्री रामसिंह, रामनवल, शिवमूरत, सुनील निषाद, रजनी, सीमा देवी, किरण, सावित्री, राधिका, कस्तूरी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें