फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क को लेकरलोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
कोपागंज के कसारा मोड़ से कसारा तक खराब सड़क को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। कसारा जाने वाली पीडब्लूडी की सड़क क्षतिगस्त सड़क की मरम्मत न होने से नाराज स्थानीय लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। चेताया कि यदि सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। कोपागंज से कसारा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोडों की लागत से सड़क और उसकी दोनों तरफ पटरियों पर इंटरलाकिंग के साथ नाले बनाये गए थे। सड़क पर रेलवे क्रासिंग के पहले दाल व चावल मिल की गोदाम हैं। इन दोनों मिलों पर हमेशा ओवरलोड ट्रकों का आना जाना रहता है। इस मार्ग से कसारा, इंदारा, रईसा, लैरो दोनवार, लैरो बेरुवार, चेरुईया आदि गांव के लोग प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कोपागंज बाजार और जिला मुख्यालय आते जाते हैं। लेकिन कम ही समय में पूरी सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गई है। दोपहिया और साइकिल से चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किलों भरा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को शासन और पीडब्लूडी विभाग के अफसरों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो में योगेंद्र कुमार, प्रेमचंद, दिनेश कुमार, सोनू गुप्ता, सरवन कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें