परदहां ब्लाक के ताजपुर पतिला गांव में अंडरपास रास्ते के लिए पूर्वाचल एक्सप्रेस वे का कार्य रोक क?
- फोटो : MAU
पिपरीडीह। परदहा ब्लॅाक क्षेत्र के ताजपुर पतिला गांव में रविवार की सुबह 7.30 से10 बजे बजे अंडर पास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कार्य रोकवा दिया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मांगें जल्द पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।बताते चलें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परदहा ब्लॉक क्षेत्र के ओन्हाईच, अहिलाद, खरगजेपुर, ताजपुर पशितला, मजखनी सहित दर्जनों गांवों से होकर गुजर रहा है। एक्सप्रेस-वे निर्माण का कार्य चल रहा है। परदहां ब्लॉक के ताजपुर पतिला गांव के पास अंडरपास रास्ते के लिए अंडरपास बनाने की मांग को लेकर रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य रोकवाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि ताजपुर पतिला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास न होने से गांव दो हिस्से में बंट गया है और इन दोनों हिस्सों का आपस में संपर्क टूट जाएगा। अगर अंडरपास नहीं बना तो यहां आने-जाने में काफी दिक्कत होगी। ग्रामीणों का कहना था कि अंडर पास के लिए जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग को कई बार पत्र लिख समस्या को अवगत कराया गया। लेकिन केवल आश्वासन ही मिल रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर गांव के पास अंडरपास की व्यवस्था नहीं किया गया तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में कार्य कर रहे कर्मचारियों ने सोमवार को उच्च अधिकारियों के आने की बात कही। आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। तब जाकर निर्माण कार्य शुरू हो सका। प्रदर्शन करने वालों में सुफेर राम, रामकृत यादव, टीमल यादव, वीरेंद्र यादव ,कमला यादव, रामप्रसाद, शिवलाल, पप्पू, राजेंद्र, महाबीर यादव सैकड़ों आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।