फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में कर्मियों ने सोमवार को सहादतपुरा हाइडिल कालोनी परिसर स्थित शिव मंदिर पर हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल बिजली निगम के निजीकरण के निर्णय को वापस लेने की मांग करते हुए संघर्ष समिति ने पावर कारपोरेशन प्रबंधन पर निजी घरानों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि प्रबंधन वितरण निगमों की करोड़ों की परिसंपत्तियों को कौड़ियों के मोल निजी घरानों को बेचना चाहती है। वितरण निगमों की पूरी जमीन मात्र एक रुपये प्रतिवर्ष लीज पर देने का निर्णय लिया जा रहा है। बिजलीकर्मी किसी भी कीमत पर खुली लूट नही होने देंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश, सूर्यदेव पांडेय, रघुनंदन यादव, ओमप्रकाश, मुलायम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें