अजमतगढ़ मार्ग पर अमिला में जलभराव को लेकर बसपा नेता के नेतृत्व में कस्बे के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
अमिला-अजमतगढ़ मार्ग स्थित अमिला में सड़क पर बरसात का पानी भर गया है। बरसात होने के बाद सड़क तालाब जैसा दिखने लगा है। जलभराव से होकर लोग गुजर रहे हैं। लोगों कली शिकायत थी कि सड़क पर पानी जमा होने से हुए गड्ढे में गिरकर अब कई लोग चुटहिल हो चुके है। प्रशासन व विभाग की काफी निष्क्रियता के चलते यह स्थिति काफी दिनों से बनी हुई है। स्थानीय युवा बसपा नेता त्रिलोकी प्रसाद के नेतृत्व में काफी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अमिला अजमतगढ़ मार्ग स्थित अमिला व बोझी, टेघना, बवरिहवा मोड़ आदि जलजमाव के स्थानों पर नाली निर्माण कराया जाए साथ ही उन स्थानों पर सड़क को दो फुट ऊँची कर जलभराव की समस्या से जल्द छुटकारा दिलाया जाय। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो कसबे के लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर चंद्रभान भारती क्षेत्र पंचायत सदस्य, कमलेश कुमार, रमेश कुमार, ब्रिकेश कुमार, रामविजय, कैलाश यादव, चेतन, मिठाई लाल, सुग्रीव भारती, छोटू प्रसाद, राकेश पवन कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।