फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में गंदगी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
कोपागंज कस्बा स्थित गौरीशंकर मंदिर के प्रांगण में सफाई नही होने से नाराज लोगो ने किया प्रदर्शन।? - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। कोपागंज कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के परिसर और आसपास क्षेत्रों में गंदगी फैली है। इतना ही नहीं मंदिर परिसर में भी गंदगी का अंबार है। शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत जिम्मेदारों की उदासीनता के वजह से मंदिर की सफाई न होने से नाराज कस्बेवासियों ने भाजपा नेता वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को मंदिर परिसर में नगर पंचायत के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मंदिर के साथ साथ आस पास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था ठप है। इस समस्या को लेकर कई बार अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष से पूछे जाने पर उपेक्षापूर्ण जबाब मिलता है। नगर पंचायत और उससे जुड़े नए क्षेत्र के साथ मंदिर के आस पास की गंदगी सफाई व्यवस्था की बदहाली का सच बयां करती है। कस्बा के पहले ही छोर पर नगर पंचायत से सटे प्राचीन गौरीशंकर मंदिर भी इस गंदगी के प्रभाव से दूर नहीं सका है। मंदिर के भीतर का परिसर और मुख्य द्वार के पास ही लगे कूड़े के ढेर इसकी गवाही दे रहे हैं। जगह जगह पूजा सामग्रियों के अवशेष, सूखे फूल और पत्तियों के ढेर बिखरे होते हैं। बताया कि गौरीशंकर मंदिर का बहुत ही महत्त्व है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विजय मौर्य, रामभवन राजभर, शुभम गिरी, मनोज यादव, राजेश लालचंद आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें