फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में होगी कंप्यूटर पढ़ाई, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई अनिवार्य किए जाने की तैयारी चल रही है। कंप्यूटर शिक्षा शुरू होने से लगभग 50 हजार विद्यार्थियों को फायदा होगा। विद्यार्थी कंप्यूटर विषय अनिवार्य किए जाने के फैसले से खुश हैं। जिले में 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय है। सरकार की तरफ से सात वर्ष पूर्व 60 माध्यमिक विद्यालयों में आरसीटी योजना शुरू की गई थी। इसके लिए कंप्यूटर लैब की स्थापना कराई गई थी। योजना के तहत प्रत्येक विद्यालयों के चार शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। अधिकांश प्रशिक्षित शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए। योजना बंद होने के बाद कंप्यूटर लैब पर ताले लग गए। अब विद्यालयों मेें कंप्यूटर विषय वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। विद्यार्थी को कंप्यूटर अथवा अंग्रेजी विषय में से एक विषय लेना होता है। इससे दोनों महत्वपूर्ण विषय पढ़ने वाले छात्र नुकसान में रह जाते हैं। अब शासन की तरफ से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर विषय अनिवार्य किया जा रहा है। शासन ने विद्यालयों से विद्यालयों के नाम, प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के सृजित पद, कंप्यूटर विषय की मान्यता की हाईस्कूल व इंटर स्तर पर स्थिति की जानकारी मांगी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षा के संबंध में शासन से कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर सभी सूचनाएं भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें