फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर बदले जाने को लेकर हुंसापुरा मुहल्लेवासियों ने किया पप्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज कस्बा के हुंसापुरा मुहल्ले का ट्रांसफार्मर चार दिनों से जला पड़ा है जिससे मुहल्ले के कई घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। नाराज मुहल्ले के लोगों ने जले ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कोपागंज कस्बा के शीतला माता मंदिर के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के चार दिन बाद भी न बदलने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। नाराज मुहल्ले के लोगों ने जले ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ट्रांसफार्मर जलने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। प्रदूषित पानी का सेवन करने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। कई दिनों से बिजली गुल रहने से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। अगर जले ट्रांसफार्मर को अविलंब बदला नहीं गया तो बड़ा आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार, नंदू, राजकिशोर, गोपाल आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें