सीएमओ कार्यालय परिसर में टी बी क्लीनिक पर काला फीता बांधकर 18 सूत्री मांगों के विरोध प्रदर्शन करत?
- फोटो : MAU
मऊ। नवीन पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, निजी करण आउटसोर्सिंग और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को अपने-अपने दफ्तरों में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध जताया। इस दौरान नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन भी किया।
18 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा शुक्रवार को से 27 फरवरी तक काला फीता बांध कर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। शुक्रवार को इसी क्रम में टीबी क्लीनिक पर परिषद के मंत्री अविनाश सिसौदिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पहले नारेबाजी की, फिर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं जिला अस्पताल में अध्यक्ष पीएन सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
मंत्री अविनाश सिंह ने बताया कि नवीन पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, निजी करण आउटसोर्सिंग और ठेकेदारी प्रथा को पूर्णता समाप्त करने, छठे वेतन की विसंगतियां को दूर करते हुए सातवें वेतन आयोग का लाभ देने के साथ फील्ड के कर्मचारियों को वाहन भत्ता प्रदान करने सहित 18 मांगों को संघर्ष किया जा रहा है। बताया कि मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद 27 फरवरी तक दफ्तर में काली पट्टीबांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाता रहेगा। वहीं परिषद के अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के बाद 28 फरवरी से 17 मार्च तक जन जागरण और गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों को जागृत कर 18 मार्च को प्रदेश के जनपद मुख्यालय पर उपवास रखकर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।