नगर से सटे उत्तर स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की रात मनबढ़ों ने चाय के दुकानदार के साथ पेट्रोल पंप कर्मियों को मारापीटा। इसके साथ ही पेट्रोलपंप पर तोड़फोड़ की। पेट्रोलपंप मालिक की तहरीर पर बड़ागाँव भरटोला निवासी सात अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एनएच पर चीनी मिल के पास राय पेट्रोलपंप की बगल में लल्लन राम की चाय की दूकान है। दुकानदार के अनुुसार शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे बड़ागाँव भरौटी निवासी विजय व लेढा ने चाय पी। जब उसने चाय की कीमत मांगी तो युवकों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया।
वहां मौजूद धरौली निवासी मुकेश बीच बचाव करने गए तो उनको भी गाली गुप्ता देते हुये मारने को दौड़ा लिये। मुकेश जान बचाने के लिए पेट्रोलपंप के अंदर भागे तो विजय, रामनाथ, लेढ़ा ,विनोद निवासी बड़ागाँव भरौटी, रवि, शिवमूरत निवासी धरौली, आकाश पुत्र हरिराम अपने 10-12 अज्ञात हमलावर हाथो में लाठी,डंडा,राड,बघारी लेकर पेट्रोलपंप पर हमला बोल दिए।
आरोप है कि पेट्रोलपंप के अंदर आकर वहां मौजूद अंशु, धीरेंद्र मिश्रा के साथ मुकेश, लल्लन को जम कर मारे पीटे। हमलावरों का इतने से मन नहीं भरा और उन लोगों ने पेट्रोल भरने की मशीन के साथ शोरूम के शीशे को तोड़ने के साथ सामानों को भी तोड़फोड़ डाला।
घटना की जानकारी होते ही पलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से विनोद और आकाश को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य हमलावर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलपंप स्वामी विवेक राय की तहरीर पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पकडे़ गए विनोद और आकाश का चालान कर दिया।