मधुबन। तहसील क्षेत्र के वनपोखरा सहित विभिन्न गांवों में लगातार बढ़ रहे धर्म परिवर्तन और बढ़ते अपराधिक मामलों पर अंकुश लगाए जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य सुबाष यदुवंशी ने राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि इस समय वनपोखरा स्थित चर्च के वॉलेंटियरों की ओर से गांव-गांव पहुंचकर गरीब परिवार के लोगों को धन का लालच देते हुए धर्मांतरण कराया जा रहा है। बताया कि 19 मई को वनपोखरा स्थित चर्च के पोखरे में 18 वर्षीय फैसल निवासी वनपोखरा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इस मामले में चर्च की कार्य प्रणाली संदिग्ध साबित हुई थी। मृतक के परिजनों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस संवेदनहीन बनी रहीं। मांग किया कि लगातार धर्मांतरण पर रोक लगाई जाए। मृतक फैसल की सीबीआई से जांच करा कर दोषियों को सजा दी जाए। इस मौके पर कमली देवी, रामानंद, श्रीकिशुन चौहान, सुरेश यादव, आदि रहे।