फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क पर गिरा था सूखा पेड़ बाइक सवार टकराए, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट के परिखापुर गांव के पास मंगलवार देर रात दोहरीघाट मधुबन मुख्यमार्ग पर सूरजपुर पेट्रोल पंप से 300 मीटर आगे सड़क पर गिरे सूखे पेड़ से बाइक से जा रहे दो लोग टकरा गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस ने दोनों को दोहरीघाट सीएचसी पर लेकर गई, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। उधर पुलिस ने घटना की जानकारी पुलिस ने दोनों के परिजनों को दिया। दोहरीघाट के परिखापुर निवासी प्रह्लाद (28) व संदीप गुप्ता (23) मंगलवार देर रात्रि मधुबन से परिखापुर घर जा रहे थे। परिखापुर गांव से पहले मुख्य मार्ग पर खराब मौसम व बरसात से सूखा पेड़ अचानक गिर गया था। तेज रफ्तार बाइक की अचानक गिरे पेड़ से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक चालक और सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से मार्ग से पेड़ को हटाने के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दोहरीघाट ले गए। जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल प्रह्लाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अचानक हुए हादसे में संदीप की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें