प्रयागराज से रामबाग मेमू ट्रेन को दोहरीघाट रेलवे स्टेशन से सुबह 8 बजे चलाने की मांग लोगों ने की है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल मुक्तिधाम सेवा संस्थापक के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय, सोनू राय, शैलेंद्र कुमार राय, राजू सोनकर, अशोक सोनकर ने बताया कि सुबह 8 बजे से ट्रेन इलाहाबाद तक चलाई गई तो जिले में कचहरी कोर्ट लोग समय से 10 बजे तक पहुंच जाएंगे। जो व्यापारी वाराणसी सामान खरीदने जाते हैं उन्हें भी सुविधा होगी। दोपहर में लोग व्यापार करके देर शाम तक घर आ सकते हैं। बताया कि अभी दोपहर में मेमो ट्रेन 1:15 बजे आती है और 1:35 बजे पर यहां से प्रयागराज जाती है। दोपहर को ट्रेन के चलने से लोगों को खास सुविधा नहीं मिल पाती है।