फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘थैंक्स गॉड’ फिल्म पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक कर ‘थैंक्स गॉड’ फिल्म में कायस्थ समाज के आराध्य देव चित्रगुप्त का मजाक उड़ाए जाने पर नाराजगी जताई है। साथ ही फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। जिला अध्यक्ष विष्णुकांत ने कहा फिल्म में जिस प्रकार चित्रगुप्त जी महाराज का मजाक बनाया गया है इससे समाज को आघात पहुंचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सेंसर बोर्ड इस फिल्म पर रोक नहीं लगता है तो समाज इसके विरोध स्वरूप आंदोलन करेगा। उन्होंने फिल्म के निर्माता निर्देशक और एक्टर अजय देवगन के खिलाफ परिवाद दर्ज कराने की मांग की। तहसील अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव और महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्रीज के लोग जानबूझकर ऐसी फिल्म बनाते हैं। बैठक में प्रेम श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, बीके श्रीवास्तव, सुशांत, विनय श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव सुरेश लाल, मनोज कुमार, पवन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें