फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के चेहरे खिले

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के शमशाबाद स्थित आरएएफ महिला पीजी कॉलेज में स्मार्ट फोन मिलने ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहाना। तहसील क्षेत्र के शमशाबाद करहां गांव स्थित आरएएफ महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को छात्राओं को स्मार्टफोन बांटे गए। स्मार्टफोन मिलने के बाद छात्रएं खुश हो गईं। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर पास छात्राओं को ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने पर स्मार्टफोन दिया जाना है। इसी के तहत आरएएफ कॉलेज में कुल 96 छात्राओं को स्मार्टफोन दिया गया। कालेज के प्रबंधक रामाश्रय सिंह एवं माधुरी सिंह ने छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया। रामाश्रय सिंह ने कहा कि छात्राओं के पास स्मार्टफोन होने से उन्हें अपनी किताबी शिक्षा के अतिरिक्त अन्य जानकारियां मिल सकेगी और छात्राएं को भविष्य में प्रतियोगी कक्षाओं की तैयारी में काफी सहूलियत मिलेगी। स्मार्टफोन पाने के बाद छात्राओं ने खुशी व्यक्त किया। इस दौरान शाहिदा जमाल, रिचा शर्मा, नैना चौरसिया, छोटेलाल, सीमा सिंह, रिंकू यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें