घोसी में मुख्य गन्ना अधिकारी अजय यादव को समस्याओं को लेकर पत्रक सौंपते क्षेत्रीय लोग।संवाद
किसान सहकारी चीनी मिल संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन सीसीओ अजय यादव को सौंपा। इसमें समय से भुगतान, घटतौली बंद करने और किसानों को रैन बसेरा, शौचालय आदि की सुनवधा की मांग की गई।
ज्ञापन मेें कहा गया है कि चीनी मिल के निर्माण के समय गरीब किसानों के शेयर के रूप में ली गई जमीन के बदले नौकरी देने और कार्यरत कर्मचारियों के परिजनों को मृतक आश्रित के रूप में चीनी मिल मिल मेंं रखने की बात कही गई थी। जिसे पूर्णतया बंद कर दिया गया है।
गन्ना किसानों के गन्ने की सही तौल हो अवैध घटतौली बंद की जाए। गन्ना किसानों को समय से पर्ची मिले, ताकि गन्ना किसान कड़ाके की ठंड में नियमानुसार अपना गन्ना लाएं। गन्ने का मूल्य बढ़ा समय से भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
गन्ना किसानों को बेहतर रैन बसेरा और आधुनिक सुलभ शौचालय की व्यवस्था की जाए। आसवनी से निकल रहा केमिकल सैकड़ों एकड़ फसल पर विपरीत असर पड़ रहा है। उसके बहाव के लिए अंडर ग्राउंड नाला का निर्माण किया जाए।
समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग 29 जनवरी 2026 से धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश बागी, श्याम मनोहर उर्फ हिटलर विश्वकर्मा, विक्रमा मौर्य, राघवेंद्र कुमार, विवेक त्यागी, संदीप कुमार, लालाजी, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।