फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के लिए किया चक्काजाम

Sun, 15 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों से रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने गैस  एजेंसी के सामने शनिवार की सुबह चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन



गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर खाली  सिलेंडर रखकर लोग बैठ गए और नारेबाजी करने लगे । कुछ ही देर में हाइवे के दोनों  तरफ गाड़ियों के लंबी लंबी लाइनें लग गईं। लगभग पौन घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने गैस एजेंसी मालिक को बुलाकर  उपभोक्ताओं से वार्ता कराई। एजेंसी स्वामी के जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देने के बाद लोगों ने जाम खत्म कर किया।

 
कोपागंज भातकोलमोड़ के पास भारत गैस एजेंसी से तीन दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। गैस एजेंसी से आपूर्ति ठप होने के कारणों की सही जानकारी भी नहीं दी जा रही थी।
विज्ञापन



इससे नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को एजेंसी के सामने गोरखपुर- वाराणसी  राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाली सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे  थानाध्यक्ष राममूरत यादव ने जामकर्ताओं को काफी समझाया बुझाया  लेकिन उपभोक्ता कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन



अंत में थानाध्यक्ष ने गैस एजेंसी मालिक को बुलाकर उपभोक्ताओं से वार्ता कराई। एजेंसी संचालक ने आश्वस्त किया कि सिलेंडर की गाड़ी आते ही उसका वितरण शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद जाम समाप्त किया गया। आंदोलन करने वालों मेंें शनि ,संजीव ,मजीद, रामचेत, राजेश ,महेंद्र ,सोनू, मनीष, राजकुमार, ,गुफरान, अकरम, शहाना, मुस्ताक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें