मऊ। जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
बैठक मेें औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने, औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर मऊ में फायर हाईडेंट की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई।
इस अवसर पर उद्योग बंधुओं ने बताया कि औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा की सड़क मरम्मत कार्य एक महीने से बंद है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इसको जल्द से जल्द प्रारंभ करने का निर्देश दिया। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में रोड़ लाइटों की समस्या के संबंध में बताया गया कि टेंडर हो गया है। कार्य जल्द ही पूर्ण करा लिया जाएगा। इसीक्रम में एनएच की मरम्मत के संबंध में बढुआ गोदाम में रास्ता काफी खराब है जिसको ठीक कराने का भी निर्देश दिया। विभागीय योजनाओं की समीक्षा में एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 74 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको को भेजा गया है। जिसमें से 11 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। बचे हुए आवेदन पत्र की स्वीकृति जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिये गये। इसीक्रम में एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा येाजना, स्टैंडप योजना, हस्तशिल्प विपणन योजना, मुख्यमंत्री विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना पर चर्चा की गई। जो भी कमिया थी उसको पूर्ण करने के निर्देश दिया।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सहित सभी उद्यमी, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।