फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी कचहरी के अधिवक्ता रामरतन निषाद व अन्य ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उनके भाई ग्राम प्रधान बृजराज निषाद की हत्या का प्रयास के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में रामरतन निषाद ने अवगत कराया है कि उनके प्रार्थना पत्र पर कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना में हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस उनके भाई ग्राम प्रधान बृजराज निषाद के ऊपर हुए जानलेवा हमला में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षेत्र व गांव में दहशत है। ऐसी स्थिति में नामजद अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे। प्रार्थना पत्र में अवगत कराया है कि घटना के साजिशकर्ता एवं नामजद हमलावरों को 12 जुलाई तक गिरफ्तार नहीं किया गया, तो बाध्य होकर संवैधानिक तरीके से जाम एवं धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें