मऊ। जनपद के एक व्यक्ति द्वारा बसपा सुप्रीमों को अपशब्द कहे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घोसी के बसपा सांसद अतुल कुमार राय के प्रतिनिधि गोपाल राय ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा बसपा सुप्रीमों के लिए अपशब्द का प्रयोग किया गया है। कहा कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसे कार्य करते हैं। ऐसे लोगों की चर्चा नहीं होनी चाहिए। बताया कि इस संबध में बसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, राजविजय, फैज आलम, हरिश्चंद्र गौतम, अवेधश बागी आदि लोगों की तरफ से अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी न हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।