रानीपुर। बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र से संबधित रानीपुर व परदहा ब्लाक के दर्जनों गावों तक आपूर्ति पहुंचाने वाले फीडर में फाल्ट हो जाने के कारण 36 घंटे तक विद्युत व्यवस्था बाधित रही। 21 घंटे बाद फाल्ट ठीक करने के बाद शुरू हुई विद्युत आपूर्ति महज डेढ़ घंटे बाद फिर बाधित हो गई और उसके 15 घंटे बाद लोगों को सूचारू रूप से विद्युत आपूर्ति मिल सकी। शुकवार रात आठ बजे से फाल्ट के कारण तीन नंबर फीडर की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। आपूर्ति पूरे 21 घण्टे से अधिक समय तक बंद रही। विभागीय कर्मचारियों द्वारा शनिवार रात फाल्ट किए जाने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। महज के डेढ़ घण्टे बाद ही दोबारा तीन नम्बर फीडर में आंधी पानी के कारण खराबी आ गई। जिसके कारण इस फीडर से संबधित कई गांव अमारी, कसारी, अमरहट, बैजापुर, नेगपुर, कासिमपुर, रैनी, भूपतनगर, मड़िया ऊसर आदि क्षेत्र रात भर अंधेरे में डूबे रहे। बिजली ना मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अवर अभियंता जेपी पटेल ने बताया कि आंधी तूफान और केबिल बॉक्स में फाल्ट हो जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। फाल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।