फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फाइल में दर्ज थी डिलिवरी, पूछने पर महिलाओं ने किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज विकास खंड स्थित अदरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को मंडलायुक्त मनीष चौहान के निर्देशन में नोडल अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने निरीक्षण किया। रजिस्टर पर अंकित डिलिवरी कराई गई महिलाओं से बात की तो महिलाओं ने डिलिवरी होने से इंकार कर दिया। इस पर घोर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीयन समय से चल रहा था। केंद्र परिसर में गंदगी और व डिलीवरी रूम को आवास बनाकर रह रही एएनएम को देख निरीक्षण अधिकारी ने नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि तत्काल सुधार लाएं। साफ-सफाई व शौचालय टूटा देख भड़क गई। अवकाश पंजिका सहित पत्र भेजने व आने का कोई अभिलेख नहीं मिला। परिसर में झाड़ झंखाड़ व कूड़ा पड़ा होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
कहा कि अस्पताल परिसर में ही गंदगी होने से बीमारियों के बढ़ने का खतरा है। कहा कि प्रभारी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निरीक्षण अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल झाड़-झंखाड़ को हटवाने, साफ सफाई आदि कराने के निर्देश दिए। यहां पर आयु, मृत्यु प्रमाणपत्र का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। दीवारों पर जो दवा पर रोक लगा दिया गया है। दवाओं के साथ अंकित किया गया था। इसको देखकर बोली यहां घोर लापरवाही है जो दवाएं बंद हो गई है उसको भी दीवारों पर अंकित कर दिया गया है। दवाओं को अव्यवस्था से रखे होने पर उन्हें सही प्रकार से स्टोर में रखवाने के निर्देश दिए गए। मरीजों से भी वार्ता की। साथ ही स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों को सही उपचार दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें