फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न के साथ हो रहा चने का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
क़ोपागंज। लॉक डाउन में पूर्ति विभाग की ओर से कार्ड धारकों खाद्यान्न के साथ एक किलो चना भी दिया जा रहा है। ब्लाक और नगर पंचायतों की कुल118 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से सुबह से देर शाम तक कार्ड धारकों की भीड़ दिखाई दे रही है। कोपागंज विकास खंड के 81 गांवों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 99 नगर पंचायत कोपागंज तथा अदरी में 19 दुकान हैं। इस तरह कुल 118 दुकानें है। खाद्यान्न के साथ साथ कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 1 किलो चना व प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है।15 मई से पूरे ब्लाक व नगर पंचायत में चने के साथ खाद्यान्न का वितरण हो रहा है। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक सौरभ सिंह, गगन कुमार सिंह भ्रमण कार्ड धारकों को अपनी उपस्थिति में खाद्यान्न का वितरण करा रहे है। इस संबंध में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक सौरभ सिंह का कहना है कि कोटेदारों को निर्देशित किया गया है कि 27 मार्च तक जो भी राशन कार्ड जारी किये गये हैं, उन्हें खाद्यान्न व चना यूनिट के हिसाब से करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें