मऊ। नगरपंचायत घोसी के सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शमसुल हसन के नेतृत्व में लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री को इंदारा- दोहरीघाट रेलवे अमान परिवर्तन में बडागांव-घोसी समपार पर अंडर पास बनाऐ जाने की मांग की।
उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी मऊ अरुण कुमार से फोन पर वार्ता कर अंडरपास के संबंध में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री को दिये गये मांगपत्र में अवगत कराया कि इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग बड़ागांव-घोसी समपार है। समपार बंद करने का अनुमोदन हुआ था। जिसे जिलाधिकारी ने स्थलीय जांच कराकर अंडरपास का अनुमोदन कर मंडल इंजीनियर वाराणसी को पत्र भेजा। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर वाराणसी ने जिलाधिकारी को लिमिटेड हाइट अंडरपास बनाने के संबंध में सशर्त पत्र भेजा है। जिसकी प्रक्रिया जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है।