फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 21 को गाजे बाजे के साथ निकलेगी कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी तट स्थित अंतर्राष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम के तत्वावधान में पंचम अश्वमेघ महायज्ञ 21 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा। 21 फरवरी को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। हजारों श्रद्धालु हवन कुंड में आहुति देंगे। सुबह शाम अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम के संस्थापक सदगुरु महाराज प्रवचन ध्यान योग कराएंगे।
विज्ञापन

21 फरवरी को होने वाले भव्य कलश यात्रा दोहरीघाट कस्बे से होते हुए दोहरीघाट सरयू पुल से होकर गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज कस्बा भ्रमण करते हुए मुक्तिपथ बड़हलगंज पर सभी भक्त अपने-अपने कलश में जल भरेंगे और पुनः अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम में आकर मुख्य पवित्र कुंड का परिक्रमा कर उसके सामने कलश पर दीप प्रज्वलित कर पंचम अश्वमेध यज्ञ प्रारंभ होगा।
अश्वमेघ महायज्ञ में क्षेत्र के दूरदराज से आए हुए भक्तों के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बिहार, झारखंड के साथ-साथ विदेशों थाईलैंड कंबोडिया आदि स्थानों से भक्तगण भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी को मातृभक्तों द्वारा लाखों दीपों से मां सरयू की महाआरती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें