दूसरे चरण का मतदान कराने के लिए सोमवार को तीनों ब्लाकों के सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां देर शाम तक पहुंच गईं। तीनों ब्लाकों से बूथों के लिए 615 पार्टियां रवाना हुईं। दूसरे चरण के चुनाव में 1715 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 394811 मतदाता करेंगे।
दूसरे चरण का चुनाव 13 अक्तूबर को मंगलवार की सुबह सात बजे से है। मतदान को लेकर प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। सोमवार को कोपागंज, रतनपुरा और परदहां ब्लाक के 615 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई।
दूसरे चरण का मतदान 13 अक्टूबर को है।
दूसरे चरण में परदहां ब्लाक, कोपागंज रतनपुरा ब्लाक का मतदान होना है। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के कुल 210 प्रत्याशी हैं। वही क्षेत्र पंचायत सदस्य के रतनपुरा ब्लाक में 508, परदहां में 367 एवं कोपागंज में 630 प्रत्याशी मैदान में हैं।
प्रशासनिक तैयारियों में निर्वाचन सामग्री आदि की पैकिंग से लेकर मतपेटिका ले जाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर सोमवार को तीनों ब्लाकों से सुरक्षा व्यवस्था के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। परदहां ब्लाक में कुल 146 बूथ बनाएं गए हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 106859 है। इसी प्रकार कोपागंज ब्लाक में 260 बूथ बनाए गए हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 162753 है। इसी प्रकार रतनपुरा ब्लाक में 209 बूथ बनाए गए हैं।
यहां मतदाताओं की संख्या 125199 है।एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एवं तीन मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा हर पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी नन्हकू यादव का कहना है कि दूसरे चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। तीनों ब्लाकों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का कार्य सोमवार को पूरा कर लिया गया। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा।