फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर भवन को ढहाने के दौरान गिरा मलबा, दबने से मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा मुहल्ला स्थित रोडवेज परिसर में नया भवन बनने के बाद पुराने भवन को ढहाने का आदेश शासन ने जारी किया था। इस दौरान भवन को ढहाने के लिए सीएनडीएस को ठेका भी दिया गया। इस दौरान शनिवार की दोपहर जर्जर भवन को ढहाते समय पूरी छत अचानक ढह गई। इस हादसे में मजदूर दबकर घायल हो गया। छत ढहने और मलबे में मजदूर के दबने से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में मलबे को हटाकर घायल हुए मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक मजदूर की हालत गंभीर थी, जबकि ठेकेदार मौके से फरार था।
विज्ञापन

सहादतपुरा मुहल्ले में मऊ रोडवेज मौजूद है, रोडवेज परिसर में मौजूदा भवन काफी जर्जर होने से नए भवन का निर्माण कराया गया। इस दौरान पुरा सिस्टम नए भवन में शिफ्ट होने के बाद पुराने भवन को ढहाने के लिए रोडवेज ने टेंडर किया। इस दौरान ठेका सीएनडीएस को मिला था। लेकिन ठेकेदार टेंडर मिलने के बाद भी जर्जर मकान को ढहाने की कोई कवायद नहीं किया। इस दौरान मकान में लगे दरवाजे खिड़कियों को निकलवा लिया। जबकि शेष ढांचे को वैसे ही छोड़ दिया था।
हालांकि ठेकेदार चाहता तो जेसीबी लगाकर एक ही दिन में पूरा भवन को ढहावा देता, लेकिन लापरवाही इतनी भारी पड़ी कि शनिवार को जर्जर भवन की छत को तोड़ने के दौरान पूरी छत बैठ गई। इस दौरान मजदूर मलबे में दब गया। घटना के बाद रोडवेज परिसर में अफरातरफरी मच गई। आनन फानन में मलबे में फंसे मजदूर पंचम 47 को लोगों ने बाहर निकाला, और उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य मजदूर भी भयभीत हो गए। दूसरी तरफ परीक्षण के बाद मजदूर की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान सीएनडीएस संस्था के अवर अभियंता कमलेश चौहान का कहना है कि जर्जर भवन का तोड़ने के दौरान यह घटना घटी है। घायल मजदूर का उपचार कराया जा रहा। पूछे जाने पर अवर अभियंता ने बताया कि उन्हे ठेकेदार का नाम नहीं याद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें