मधुबन थाने में प्रार्थना पत्र देते 11 सभासद।
नगर पंचायत मधुबन के 11 सभासदों ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार को सभासदों ने मधुबन थाने में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता को एक संयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपा।
शिकायती पत्र के अनुसार, 14 जुलाई, 2026 की सुबह प्रशांत मल्ल उर्फ गणेश मल्ल ने फेसबुक पर एक कॉल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की। आरोप है कि इसमें एक सभासद को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही सभी सभासदों के लिए आपत्तिजनक गालियों का प्रयोग किया गया।
सभासदों ने कहा कि इस कृत्य से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धक्का लगा है और वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।