फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: इनवर्टर का तार जोड़ते समय करंट से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 18 Oct 2021 09:57 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के के पिपरसाथ गांव निवासी शिवशंकर सिंह का पुत्र ऋतिक (24) रविवार रात घर में लगे इनवर्टर से बिजली का तार जोड़ रहा था। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक के घर में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनवर्टर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के  पिपरसाथ गांव निवासी शिवशंकर सिंह का पुत्र ऋतिक (24) रविवार रात घर में लगे इनवर्टर से बिजली का तार जोड़ रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


घटना के बाद परिजन उसे रतनपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना से घर और गांव में कोहराम मच गया। स्नातक की पढ़ाई पूरा करने के बाद वह घर पर ही रह रहा था। रविवार देर रात करीब 10 बजे बारिश के बाद बिजली कई घंटे के लिए गुल हो गई।
पढ़ेंः जिंदा वृद्धा को बना दिया मृतक, डीएम के सामने हाथ जोड़कर बोलीं- साहब मैं जिंदा हूं, आप छूकर देख सकते हैं
विज्ञापन


इस दौरान ऋतिक ने बिजली न होने पर घर में इनवर्टर का कनेक्शन ठीक करने लगा। इसी दौरान बिजली आ गई, जिससे  वह करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह परिजनों ने उसे करंट से छुड़ाया और रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में सन्नाटा पसर गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें