मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव में सोमवार रात में मकान की छत पर सो रहे प्रधान के युवा बेटे की मौत संदिग्ध हालात में हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के प्रधान राजेंद्र राम का पुत्र समंत (22) रात में खाना खाकर छत पर सोने चला गया। मंगलवार की सुबह जब उसे उठने में देरी हुई तो उसकी मां उसे जगाने के लिए छत पर गई। लेकिन समंत के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। समंत अविवाहित था। महिला ने शोर मचाकर करके परिजनों को बुलाया। प्रधान के युवा बेटे की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रधान राजेंद्र राम का कहना था कि संभवत: किसी जहरीले सर्प के डंसने से समंत की मौत हो गई। समंत की मौत कुछ ही देर में आस पास के गांवों में फैल गई। प्रधानों सहित सभी शुभचिंतकों का उनके दरवाजे पर पहुंचकर सान्त्वना देने का सिलसिला जारी रहा। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।