फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजार नगदी सहित तीन लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गांव गरथौली में सोमवार की रात में चोरों ने चंद्रदीप साहनी के कटरेन के घर में पीछे से सेंध काटकर बैग में रखे तीस हजार रुपये नगद और करीब तीन लाख के आभूषण और कपड़ों से भरे बक्से चुरा लिया। वारदात के समय घर के लोग बाहर की ओर छप्पर में सोए हुए थे। घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

गरथौली गांव निवासी चंद्रदीप साहनी के परिजन घर के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। रात में चोर घर में घुसकर बैग में रखे सोने के मागंटीका, एक जोड़ी झुमका,नथिया, तीन नथुनी, तीन सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, लाकेट चांदी की पेटी, तीन पैजनी, मंगलसूत्र,हाथ की चांदी ,मेहंदी सहित कीमती कपड़ों से भरे दो बैग, एक बक्सा लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। चोरों ने बगल के विरेन्द्र साहनी के घर में भी सेंध काटा लेकिन उस घर में केवल भूसा भरा देखकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें