फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल प्रबंधक की मौत, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव घर ले गए परिजन

Sat, 28 Jan 2023 10:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने देखा कि मऊ- मधुबनी शहीद मार्ग पर स्थित गौरीशंकर सिंह बालिका विद्यालय के पास चंदबली का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचकर शव को घर ले गए।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल प्रबंधक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा में शनिवार की सुबह गौरीशंकर सिंह बालिका विद्यालय के पास 58 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान इंदारा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के आने से पहले सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन शव को लेकर घर चले गए। उधर पुलिस इस मामले से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। मृतक गांव में एक विद्यालय का संचालित करता था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंदारा अहिरपुरा निवासी चंदबली यादव (58) पुत्र स्वर्गीय छोटू यादव  शुक्रवार की शाम अपने घर से निमंत्रण पर यह कहकर निकले थे की वह सुबह आएंगे। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने देखा कि मऊ- मधुबनी शहीद मार्ग पर स्थित गौरीशंकर सिंह बालिका विद्यालय के पास चंदबली का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचकर शव को घर ले गए।  मृतक की पत्नी का तीन साल पहले ही देहांत हो चुका है। घटना के बाद मृतक के परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर इस मामले में पुलिस ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई। कोपागंज एसओ अमित मिश्रा का कहना था कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। उधर इस घटना को लेकर पूरे कस्बे में चर्चा होती रही।

घर से 500 मीटर की दूरी पर पड़ा था शव
मृतक का शव उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित गौरीशंकर सिंह बालिका विद्यालय के पास मिला। घटना को लेकर परिजनों चन्दबली की मौत ठंड लगने से होना बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। मृतक गांव में कई सालों से संस्कृत महाविद्यालय का संचालन करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें