फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन दिन पहले गांव लौटे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, दुबई में करता था काम

Sat, 28 Jan 2023 07:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली पट्टीगढ़ निवासी मुकेश (30) दुबई में काम करता था। बीते 23 जनवरी को ही वह गांव लौटा था। किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से बाहर निकला था। देर शाम जब वह नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के मऊ-पिपरीडीह रेलवे स्टेशन के बीच तीस वर्षीय एक युवक का शव देखकर ग्रामीणों ने आरपीएफ तथा पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त उसके पास मिले निर्वाचन कार्ड से हुई। वह गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना निवासी था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली पट्टीगढ़ निवासी मुकेश (30) दुबई में काम करता था। बीते 23 जनवरी को ही वह गांव लौटा था। किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से बाहर निकला था। देर शाम जब वह नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे।
शुक्रवार की सुबह किसी ने कंट्रोल रूम वाराणसी को सूचना दी कि मऊ- पिपरीडीह रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक का शव पड़ा हुआ है। वहां से जानकारी देने पर आरपीएफ मऊ पोस्ट से सहायक उपनिरीक्षक हरीनाथ प्रसाद अपने स्टॉफ के साथ पहुंचे। इस बीच शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक रतन पटेल भी मौके पर पहुंचे और शव की तलाशी ली।
विज्ञापन

चेक करने पर उसके पास से एक आधार कार्ड तथा एक निर्वाचन कार्ड मिला। दोनों पहचान पत्रों के अनुसार उसकी पहचान हुई। युवक तीन भाइयों नित्यानंद, दिव्यानंद में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें