फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के मेउड़ी गांव के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में शिक्षक की मौत हो गई। घटना के समय शिक्षक बाइक से मऊ के बलिया मोड़ बनाए मकान पर जा रहे थे। संजय (50) मूलरूप से थाना क्षेत्र के अतरौल पांडे गांव के निवासी थे और गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बतौर शिक्षक तैनात थे। बुधवार को वह विद्यालय गए, लेकिन शाम को घर पर रूक गए। रात को खाना खाकर संजय सिंह घर से मऊ बलिया मोड़ स्थित मकान पर जाने के लिए बाइक से निकले। मेउड़ी गांव के पास मऊ की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरो ने हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी के लिए निकले थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोउ़ दिया। परिवार के सदस्य शव वापस लाए। लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया। शिक्षक के परिवार में उनकी पत्नी मीना सिंह के साथ दो बेटे मानवेंद्र और राघवेंद्र सिंह है। दोनों बच्चे पढ़ रहें। शिक्षक की मौत पर परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें