फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से वृद्ध की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पलिया महमूदपुर में सोमवार को देर शाम आई अचानक तेज आंधी एवं बारिश की चपेट में आने से जहां एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। सोमवार की शाम अचानक तेज आंधी एवं ओलावृष्टि के कारण पास स्थित बगीचे में पड़े लोहे की कटरैन के ऊपर आम का पेड़ गिर गया। बगीचे के अंदर कटरैन से बने मड़ई में बैठे राम नागेंद्र राय (65) पुत्र स्व. लखेदु राय एवं प्रमिला राय (60) पत्नी रामसुबास राय सहित चार बच्चे दब गए। चीख पुकार मचने पर पहुंचे ग्रामीणों ने दबे लोगों को बाहर निकाला। वहीं परिवारजनों ने घायल राम नागेंद्र राय को उपचार के लिए सीएचसी बड़रॉव ले गए। जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें