फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए निकले व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर में शनिवार की दोपहर शौच के लिए निकले 45 वर्षीय अधेड़ की नाले में डूबने से मौत हो गई। इटौरा चौबेपुर बन की भरौटी निवासी नगीना (45) पुत्र रामप्रभाव शनिवार की दोपहर में शौच करने के लिए गांव के बगल स्थित सिवान में गया हुआ था। दो घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी जब नगीना अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन उसे खोजते हुए सिवान की तरफ पहुंचे। यहां उन्हें नाले में नगीना का शव उतराया हुआ मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नगीना मिर्गी का मरीज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें