गुजरात के राजकोट में ट्रेन से कटकर मरे घोसी के गोधना निवासी रामाश्रय यादव ।फाइल फोटो
- फोटो : MAU
घोसी। छह महीना पहले घर से कमाने गए कोतवाली क्षेत्र के गोधना गांव निवासी युवक की शुक्रवार को राजकोट में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। काम बंद हो जाने और रुपये समाप्त हो जाने के बाद वह घर ट्रेन से घर आने के लिए स्टेशन जा रहा था। घर पर सूचना पहुंची तो कमाऊ सदस्य की मौत पर परिजन बिलख उठे। परिवार के लोग शव लाने ई-पास लेकर राजकोट रवाना हो गए। गोधना गांव निवासी रामश्रय यादव घर से छह मीने पहले कमाने के लिए राजकोट गया था। लाकडाउन ेसे वह वहीं फंस गया। काम बंद हो जाने तथा पास के रुपये समाप्त हो जाने के बाद रामाश्रय घर आने के लिए पैदल ही रेलवे स्टेशन के लिए चल दिया। स्टेशन के समीप वह मालगाडी की चपेट मे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जेब में पड़े आधार कार्ड और मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान हुई। जीआरपी से घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने उसके परिवार वालों को हादसे की खबर की। रामाश्रय दो भाइयों में बड़ा था और घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। इस समय उसकी पत्नी सरोज अपने दो बच्चों के साथ उभांव थाने के महुआतर स्थित अपने मायके में थी। पति की मौत की सूचना पाकर वह बच्चों के साथ रोती बिलखती गोधना पहुंची। घर पर मौजूद माता चिंता देवी के साथ छोटा भाई रामजीत यादव भी बिलखते रहे।