फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन को लेकर सीमा पर चौकसी बढ़ी

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के बढुआ गोदाम पर मऊ -गाजीपुर बार्डर पर वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : MAU
विज्ञापन
वलीदपुर। कोरोना वायरस के असर से बचने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर मऊ-आजमगढ़ सीमा को भी सील कर दिया गया है। पुलिस ने लॉक डाउन 3 को लेकर सीमा पर पूरी तरह चौकसी भी बढ़ा दी है। इससे आवागमन बंद हो गया है। सिर्फ उन्हीं लोगो को आने जाने दिया जा रहा है जिनके पास दवा का पर्चा अथवा ई पास है। सुतरही गांव के निकट स्थित मऊ-आजमगढ़ जनपद की सीमा को बैरियर लगाकर पूरी तरह सील कर दिया गया है। बॉर्डर पर पुलिस बल के साथ साथ स्वास्थ्य टीम भी लगाई गयी है। बॉर्डर पर पुलिस लाक डाउन को लेकर काफी सख्ती कर रही है। यहाँ एक दूसरे जनपद में आने जाने पर पूरी तरह पाबन्दी है। सिर्फ उन्ही लोगो को जाने दिया जा रहा है जिनके पास पास है अथवा दवा का पर्चा आदि। ऐसी दशा में वहाँ उपस्थित स्वास्थ्य टीम उनकी थर्मल स्कैनिंग भी कर रही है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक ने बताया कि जनपद की सीमा पर पूरी चौकसी बरती जा रही है। किसी को जिले की सीमा में प्रवेश अथवा बाहर नहीं आने जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें