फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों पर जानलेवा हमला, नकदी और मोबाइल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर कोलोरा गांव के पास रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे निमंत्रण से लौट रहे युवक और उसके रिश्तेदार पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी, डंडे और रॉड से मारपीट कर घायल करने के साथ चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलवार उनके पास के साढ़े 14 हजार रुपये और मोबाइल भी छीन कर फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस का तहरीर दी है। कमालपुर कोलौरा गांव निवासी पंकज सिंह बुधवार की रात 12 बजे अपने रिश्तेदार संदीप सिंह के साथ निमंत्रण कर वापस आ रहा था। अंडर ब्रिज के पास पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने हाथ देकर उनका चार पहिया वाहन रुकवा लिया। वाहन के रुकते ही मौजूद युवकों ने उन पर हमला करते हुए उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा। मारपीट में पंकज के हाथ की हड्डी टूट गई है साथ ही जबड़े और मुंह पर भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने उसके जेब में रखे 14 हजार 500 रुपए और संदीप से मोबाइल भी छीन लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक हमलावर फरार हो गए। घायल पंकज ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें