मऊ। सराय लखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुआ गोदाम बाजार के पास एक निर्जन टीन शेड में फंदे पर लटकती हुई एक अधेड़ की लाश रविवार की सुबह देखी गई। मृतक बढ़ुआ गोदाम का निवासी था। इस आस पास के गांवों से गेहूं चावल खरीद कर बाजार में बेंचने का काम करता था। मृतक की पत्नी ने एक व्यक्ति पर पति की हत्या कर लाश फंदे पर टांग देने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का 14000 रुपयों का अनाज खरीद कर उधार लाया था। जिसका पैसा वह नहीं दे पाया था। इसी को लेकर उधार देने वाला व्यक्ति रुपए वापस करने का दबाव रामनाथ पर बना रहा था। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। बढ़ुआ गोदाम बाजार निवासी रामनाथ 42 पुत्र आसपास के गांव से किसानों से गेहूं चावल आदि खरीद कर लाता था और बाजार में बेचने का काम करता था। शनिवार की देर शाम को खाना खाकर घर से निकला लेकिन वापस लौट कर नहीं आया। उसकी पत्नी और बच्चे आसपास उसकी तलाश करके परेशान रहे ।इधर रविवार की सुबह कुछ लोग बाजार से दक्षिण की ओर गए तो तीन तरफ से खुले कमरे के टीन शेड में लगे बांस के सहारे एक व्यक्ति फंदे पर लटकता हुआ दिखा।
लोगों ने उसकी पहचान रामनाथ के रूप में की।सूचना पाकर रामराज के पत्नी और बच्चे भागे भागे मौके पर आए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतर वाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकरजांच पड़ताल किया। उधर मृतक की पत्नी आरोप लगा रही थी कि कहिनौर गांव निवासी एक व्यक्ति कई दिनों से उसके पति पर अपने 14000 वापस करने का दबाव बना रहा था। इस समय कारोबार न होने की वजह से उसके पति काफी मानसिक तनाव में थे।
पति कुछ दिनों की मोहलत मांग रहे थे लेकिन उधार देने वाला व्यक्ति तत्काल रुपए मांग रहा था। वह तीन-चार दिनों से लगातार घर आकर दबाव बनाकर पति को अपमानित कर रहा था। शनिवार को उसने पति के 2000 रुपये और मोबाइल छीन ले गया। इस बाबत सीओ सिटी नरेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लगता है लेकिन परिवार की ओर से अगर कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था।